भाई ने बहन को यहां जिंदा दफनाया, कहानी सुन IPS को नहीं आई नींद


लखनऊ. जिसकी उंगली पकड़ कर चलना सीखा, जिसके कंधे पर बैठ कर खेली, उन्हीं लोगों ने शान के लिए बेरहमी से बेटी और बहन को गोली मार दी। इतना ही नहीं, बाप-भाई उसे तड़पते हुए देखते रहे और जब वो मर गई तो उसे रात में ले जाकर गड्ढे में गाड़ दिया। मामला यूपी के अंबेडकर जिले का है। एसपी संतोष मिश्रा के मुताबिक, मामला ऑनर किलिंग का है। बाप-भाई ने मिलकर बहन को गोली मारी और उसे जिंदा दफना दिया।पिता-भाई ही बन गए जान के दुश्मन
- पुलिस के मुताबिक, मामला अंबेडकरनगर जिले के जहांगीर गंज थाना क्षेत्र के बसहिया गांव का है। यहां की रहने वाली दीपांजलि (16) लड़के से प्यार करती थी और घर में विरोध के चलते भाग गई। 
- जब वो 10 दिन बाद घर लौट कर आई तो घरवालों ने अपमान का बदला लेने के लिए एक खौफनाक योजना बना डाली।
- गुरुवार रात में पिता-भाई विकास सिंह ने दीपांजलि की गोली मार कर हत्या कर दी और शव को छुपाने के लिए गांव के सूनसान जगह पर गड्ढे में गाड़ दिया।
72 घंटे बाद केस ओपन हुआ तो स्टोरी सुन IPS को नहीं आई नींद
- एसपी के मुताबिक, ''दीपांजलि के घर से भाग जाने के बाद भाई विकास सिंह ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ उसके मर्डर का केस दर्ज कराया था।''
- ''पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए 19 दिन बाद ही दीपांजलि को बरामद कर घर पहुंचा दिया, लेकिन दूसरे ही दिन दोबारा घर से दीपांजलि के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली।''
- ''जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ तो घरवालों से पूछताछ की गई। इसके बाद दीपांजलि के भाई विकास ने जो बताया वो सुनकर हम भी शॉक्ड हो गए और पूरी रात मैं सो नहीं पाया।''
भाई ने खोला पूरा राज- दफनाया जिंदा
- भाई ने बताया, ''दीपांजलि के घर से भाग जाने से हम लोग बहुत अपमानित महसूस कर रहे थे। इसीलिए उसे रस्ते से हटाने के लिए पापा और हमने मिलकर उसे गोली मार दी।''
- ''वो वहीं तड़पती रही और हम उसे देखते रहे। वो मरी नहीं थी और हमने उसे गांव के बाहर गड्ढे में गाड़ दिया।''
- पुलिस ने विकास की निशानदेही पर गड्ढे से शव और तमंचे को बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। खुलासा होने पर पूरा परिवार घर छोड़ फरार हो चुका है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Comments