शादी के बाद वजन बढ़ने की असली वजह जानकर, नहीं कर पाएंगे यकीन !


शादी के बाद वजन बढ़ना आम बात होती है. अक्सर लोगों को लगता है कि शादी के बाद वजन बढ़ने का कारण शारीरिक संबंध बनाना होता है. अगर आप भी यही सोचते हैं तो हम आपको बता दें कि आपका ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है.

दरअसल ऐसा लोग इसलिए सोचते हैं क्योंकि शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं. लेकिन अभी तक ऐसी कोई भी स्टडी सामने नहीं आई है जिसमें इस बात की पुष्टि की गई हो.आज हम आपको बताएंगे कि शादी के बाद आखिर क्यों महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है. अक्सर शादी से पहले लड़कियां अपने वजन का काफी ध्यान रखतीं है, जैसे जिम, एक्सरसाइज़, डाइटिंग. लेकिन शादी के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है, जिस वजह से वे अपना ठीक तरीके से ख्याल नहीं रख पातीं, जिस वजह से उनका वजन बढ़ने लगता है. अचानक लाइफ स्टाइल चेंज होने से भी अक्सर वजन बढ़ने लगता है.

 हमारे समाज में शादी के बाद शादीशुदा कपल को सभी रिश्तेदारों के घर खाने पर जाने की परंपरा तो सदियों से चली आ रही है. इसी परंपरा के चलते कपल की खाने की आदतों में बड़ा बदलाव आ जाता है और वो पहले के मुकाबले ज्यादा खाने लगते हैं. जिस कारण शादी के बाद वजन बढ़ने लगता है.शादी के बाद वजन बढ़ने का एक कारण कपल के बीच एक दूसरे के प्रति प्यार और खुशहाल जीवन भी है. 

साल 2013 में प्रकाशित ‘हेल्थ साइकोलॉजी आर्टिकल’ में भी यह बताया गया था कि जिन कपल को एक दूसरे के प्रति ज्यादा प्यार की भावना, सुरक्षा और खुशी का एहसास होता है उन लोगों का वजन तेजी से बढ़ जाता है.लोगों की ऐसी धारणा हैं कि शादी के बाद केवल महिलाओं का ही वजन बढ़ता है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. बता दें, शादी के बाद जितनी तेजी से महिलाओें का वजन बढ़ता है, उससे ज्यादा तेजी से पुरुषों का वजन भी बढ़ता है.

Comments