महिलाएं ऑफिस में यौन शोषण से इस तरह करें अपना बचाव
on
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
महिलाओं
के साथ यौन शोषण की घटनाएं हर जगह होती है. एक सर्वे के अनुसार महिलाओं के
साथ यौन शोषण की घटनाएं कार्यस्थलों पर भी बहुत अधिक मात्रा में होती हैं.
कार्पोरेट कल्चर और फ्रेंडली रिलेशन के नाम पर ऑफिसों में महिलाओं के साथ
यौन शोषण की घटनाओं को सामान्य बनाने का प्रयास भी किया जाता है. महिलाएं
ऑफिसों में किये जाने वाले यौन शोषण से इन तरीकों से अपना बचाव कर सकती
हैं.
गलत अफवाहों पर ध्यान ना दें
किसी
मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने बताया कि उसके ऑफिस में
उस महिला के चरित्र के बारे में तरह-तरह की बातें उनकी टीम का ही सदस्य
बनाता रहा है. उस महिला के एक कलीग ने इस बात की शिकायत तुरंत एचआर से की
और उसे रिजाइन करना पड़ा.
लड़कों के साथ भी हो सकता है यौन शोषण
ऑफिसों
में लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी यौन शोषण का शिकार होते हैं. एक
लड़के के अनुसार ऑफिस में काम करने के दौरान उसकी एक विवाहिता सीनियर ने कई
बार उसे अकेले में कुछ गलत तरह के संकेत देने का प्रयास किया था. उनके
चलते उसे लगता था कि कहीं वो महिला एक दिन उसके ऊपर ही ऑफिस में कोई गलत
आरोप ना लगा दे. इससे पहले की मामला किसी भी तरह से बिगड़ता पुरुष ने पहले
ही अपना त्याग पत्र देकर कंपनी छोड़ दी.
तुरंत जवाब दें
एक
महिला के अनुसार वो एक दिन ऑफिस की लिफ्ट में तभी उसी ऑफिस के एक व्यक्ति
ने उसे गलत तरह से छूने का प्रयास किया. मैं थोड़ा दूर हटी तो वो जानबूझकर
मेरे करीब आया और फिर से मुझे गलत तरीके से छूने का प्रयास किया. लिफ्ट का
गेट खुलते ही मैंने उसके चेहरे पर थप्पड़ मारे और गेट से बाहर आ गई.
ऑफिस में काम के बहाने रोका
एक
महिला ने बताया कि उसका एक सीनियर उसे काम के बहाने ऑफिस में देर तक रोकता
था. एक दिन काम के सिलसिले में बात करते हुए उसने मेरे कंधे पर हाथ रख
दिया. कंधे पर हाथ रखते ही मैंने तुरंत काम छोड़कर अपना बैग उठाय़ा और वहां
से बाहर आ गई.
अकेली जगह से बचें
एक
महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसका ऑफिस सातवें फ्लोर पर था. वह
लिफ्ट के स्थान सीढ़ियों का प्रयोग करती थी. एक दिन सीढ़ियां उतरते समय
मुझे रास्ते में एक लड़का मिला जिसने पीछे से मुझे अपने साथ एक रात रुकने
के लिए पूछा. मैं चुपचाप वहां से निकल गई. वहां पर सीसीटीवी ना होने की वजह
से मैं इस बात की शिकायत भी नहीं करवा पाई थी.
Comments
Post a Comment