बड़े भाई के साथ “बिस्तर” पर थी पत्नी, यह देख खौल उठा पति का खून और फिर…


मध्यप्रदेश के सीहोर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ हुए एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश हुआ है। इस हत्याकांड की साजिश मृतक के सगे भाई ने ही रची थी। प्लानिंग के तहत उसने सुपारी किलर्स को हायर किया और

 बड़े भाई का ना केवल मर्डर करवाया बल्कि उसकी लाश को क्षत विक्षत करके फिंकवा दिया ताकि पहचान ना हो पाए लेकिन पुलिस की जांच में सारी कहानी सामने आ गई।आरोपी का कहना है कि उसके बड़े भाई ने उसी की पत्नी के साथ रिलेशन बना लिए थे। उसने खुद दोनों को बिस्तर पर देखा तो खून खौल उठा। रेंहटी थाने के बोरदा खेडा स्थित नहर के किनारे पुलिस को एक क्षत-विक्षत अज्ञात लाश मिली। जांच में मालूम चला कि यह लाश रेंहटी निवासी 35 वर्षीय दिनेश सेन की है।सूचना के बाद लाश की शिनाख्त करने पहुंचे मृतक के छोटे भाई अनिल सेन पुलिस के सामने बेहोश हो गए। तब तक पुलिस के लिए यह हत्या एक ब्लाइंड मर्डर ही था। 

मगर जैसे जैसे पुलिस की पड़ताल आगे बड़ी तो शक की सुई उसके छोटे भाई अनिल के इर्द गिर्द ही आकर ठहर गई। रेंहटी थाना पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की वह आखिर टूट गया और फिर उसने जो सच बताया तो उसे सुनकर पुलिस भी अवाक रह गई। आरोपी अनिल ने बताया कि उसने एक दिन अपनी आँखों से जब अपनी पत्नी के साथ अपने बड़े भाई को हमबिस्तर देखा तो मन विचलित हो गया। बस मन बना लिया की भाई की दुष्टता का बदला लेना है।

Comments