
पध्मावती को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पध्मावत के बाद भी नही रुक रहा है. पद्मावती की रिलीज को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है विरोध प्रदर्शन के बावजूद फिल्म में ‘पद्मावती’

बनी दीपिका पादुकोण ने कहा है कि इस फिल्म को कोई भी रिलीज होने से नहीं रोक सकता है दीपिका ने कहा हम सेंसर बोर्ड के प्रति जवाबदेह हैं सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया है मेरा विश्वास है कि अब इस फिल्म को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता दीपिका पादुकोण ने फिल्म के विरोध को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस मुद्दे पर साथ है.दीपिका ने इस फिल्म से जुड़े विवाद पर सवाल भी किया हमें ये खुद से पूछना चाहिए कि हमने अपने आप को कैसा बना लिया है एक देश के रुप में हम ये कहां पहुंच गए हैं वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि ऐसा बहुत कम देखने को मिलते है जब फिल्म में दो बड़े अभिनेता मौजूद
हो उसके बावजूद फिल्म का लीड रोल एक अभिनेत्री कर रही हो.हर तरफ दो भाग नजर आ रहे है एक जो कहेता है कि ये फिल्म दिखाई ही नही जानी चाहिए. दूसरा कहेता है कि ये फिल्म है इस पर ऐसा विरोध तो अभिव्यक्ति को मारना है. करणी सेना ने साफ़ कर दिया है कि ये फोल्म अगर रिलीज हुई तो हिंसा भी हो सकती है.
सोशल मीडिया पर इस फिल्म को देखने जाने वालों के लिए साफ़ साफ़ शब्दों में धमकी लिखी जा रही है. जो भी ये फिल्म देखने गया उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उसकी होगी साफ़ साफ़ शब्दों में ये धमकी है. इतन अहि नही विवाद बढ़ते बढ़ते इतना बड़ा हो गया है

कि संजय लीला भंसाली का सर काटने वाले को करोड़ रूपये दिए जाने का भी ऐलान हो चूका है.आप को बता दें कि सिर्फ संजय लीला भंसाली ही नही फिल्म रानी पद्मावती का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर कई तरह की धमकियां मिल रही है कहीं नाक कान काटने को कहा जा जा रहा है तो किसी ने जान से मारने की धमकी दे डाली है. इस सबको देखते हुए दीपिका को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। मुंबई पुलिस को दीपिका की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ऐसे में मंबई पुलिस ने भी फिल्म विरोधियों को चेता दिया है कि वे कानून-व्यवस्था को बनाए रखें.
Comments
Post a Comment