चाची के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था “पिता”.. बेटे ने देखा तो उतारा मौत के घाट !


ये दुनिया बहुत ही अजीबोगरीब रहस्यों और लोगों से भरी हुई है। इस धरती पर कुछ लोगों की हरकते, कारनामें आदि हमारें लिए बहुत ही चौंकाने वाली होती है। अजीबोगरीब इस दुनिया में कई चीजे और इंसान आपको 

ऐसे मिलेंगे जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। अवैध संबंध में रोड़ा बने एक पिता अपने ही बेटे का मौत का कारण बन गया। जहां पिता ने अपने इकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। दरअसल बच्चे का कसूर इतना ही था कि उसने अपने पिता को चाची के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था और यह बात मां को बता दी थी। जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने देवर और भाभी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जहां तालाब में एक बच्चे का शव देखने के बाद गांववालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस ने बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला। बच्चे की मां ने अपने पति और उसके भाभी से अवैध संबंध की बात कही। बच्चे की मां सियामनी देवी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र व उसकी

 भाभी अनीता देवी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। सियामणि ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की कि उसके पति सुरेंद्र और उसकी भाभी अनीता देवी के बीच अवैध संबंध है। इसके कारण वह हमसे बराबर मारपीट करता रहता था। इसकी वजह से हम अपने मायके रामपुर गांव में रहते थे। एक माह पहले अपने इकलौते बेटे के साथ ससुराल आई थी। भाभी के कहने पर मेरे पति ने बेटे की हत्या कर दी। इधर, गांववालों ने बताया कि आरोपी अनिता देवी का पति जितेंद्र यादव मुंबई में मजदूरी करता है। घर पर अनिता देवी अकेली रहती थी, जिसके कारण देवर और भाभी में अवैध संबंध करीब पांच साल से था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि हत्या कैसे की गई है।

Comments