
भारतीय शास्त्रों में इंसान की शारीरिक भाषा के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है. शारीरिक भाषा से इंसान के चाल-चलन और उसके भविष्य के बारे में भी काफी कुछ जाना जा सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह की लड़की शादी के लिये सबसे अच्छी होती है. लड़कियों की चाल से उनके बारे में काफी कुछ पता चल जाता है. भविष्य पुराण में महिलाओं की चाल को लेकर विस्तृत रुप में बताया गया है.विष्य पुराण के अनुसार धीमी गति से चलने वाली और चलते वक्त इधर-उधर न देखने वाली लड़कियां शादी के लिये योग्य होती हैं. इस तरह की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुष हमेशा खुश रहते हैं. भाग्यशाली लोगों को ही इस तरह की लड़कियां जीवन साथी के रूप में मिलती हैं.
मस्त चाल चलने वाली लड़कियां
जो लड़कियां हंस और हाथी की तरह मस्त चाल चलती हैं वो उत्तम होती हैं. ऐसी लड़कियां हर जगह ख़ुशी बांटती हैं. इस तरह की लड़कियां जिस घर में भी जाती हैं वहां माँ लक्ष्मी का वास हो जाता है.
तेज गति से चलने वाली लड़कियां
भविष्य पुराण की मानें तो जो लड़की जमीन पर जोर से पांव पटककर लापरवाही के साथ चलती है वो मायके और ससुराल दोनों के लिये अच्छी नहीं होती. ऐसी लड़कियों को दूसरों की भावनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता.
Comments
Post a Comment