बिमार या विकगांलों लोगों के प्रति हम चाहे जितनी संवेदना व्यक्त
कर लें, लेकिन कभी-कभी जाने अंजाने में हमसे ऐसी लगती हो जाती है जिसका
हमें अंदाजा तक नहीं होता है। ये तो हम सभी जानते हैं कि अगर कोई बिमार है
या लाचार है तो उसकी मदद करनी चाहिए, न की उसको बीमारी के बहाने दूसरों से
अलग महसूस करवाना चाहिए।ऐसा ही एक मामला अमेरिका में सामने आया है, जहां 12 साल की
एलेक्सिस मैकब्राइड को पार्क में जाने से रोक दिया गया। एलेक्सिस मैकब्राइड
अपनी मां के साथ अमेरिका में स्थित ओहियो के पब्लिक वाटर पार्क घुमने गई
थी। जहां उनके साथ ऐसा कुछ हो गया जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था।

एलेक्सिस मैकब्राइड के साथ जो हुआ व न केवल शर्मनाक है बल्कि जानलेवा भी
है। दरअसल, एलेक्सिस मैकब्राइड जब पार्क पहुंची तो उनके पास कुछ ऐसी चीज
मिली जिसके कारण उन्हें पार्क के अंदर जाने से रोक दिया गया।दरअसल, एलेक्सिस मैकब्राइड के पास एक पंप था। जिसकी वजह से
लाइफगार्ड ने पार्क में जाने से रोक दिया। इस पंप के बिना एलेक्सिस की
हेल्थ और लाइफ दोनों को खतरा था। आपको बता दें कि एलेक्सिस मैकब्राइड के
पास इन्सुलिन पंप था। जो इतनी छोटी डिवाइस होती है कि यह कपड़ों से ढंक
जाती है। लेकिन जब एलेक्सिस मैकब्राइड वाटर पार्क गई और बाथिंग सूट पहना तो
स्लाइड से पहले ही वहां खड़े लाइफगार्ड की नजर इस पंप पर पड़ गई और उसने
उसे स्लाइड्स करने से रोक दिया। लाइफगार्ड ने एलेक्सिस मैकब्राइड को रोकते
हुए कहा कि वह इन्सुलिन पंप के साथ स्लाइड्स नहीं कर सकती है।
Comments
Post a Comment