लड़की लड़के ने की थी प्यार में शादी फिर जो हुआ वो इंसानियत को शर्मसार कर देगा


नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 7 महीने पहले लव मैरिज करने वाले दंपति के शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। दोनों के शव अलग-अलग कमरें में फांसी के फंदे से लटकते मिले। 

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल मामला बिधनू थाना क्षेत्र के कुंज बिहार नगर का है। जल निगम में काम करने वाली सुनीता मिश्रा अपने 2 बेटों और एक बेटी के साथ रहती हैं। 7 महीने पहले ही सुनीता के बड़े बेटे प्रशांत ने कीर्ति के साथ लव मैरिज की थी। वहीं मंगलवार सुबह जब 9 बजे तक प्रशांत के कमरे का दरवाजा नहीं खुला 

तो सुनीता ने कीर्ति के पिता को फोन करके बुलाया कि आपकी बेटी अभी तक सो रही है। जब कीर्ति के पिता आए तो उन्होंने भी आवाज लगाई। फिर उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने रोशनदान को तोड़कर अंदर देखा तो कीर्ति का शव कमरे में लटका मिला, तो परिजनों ने प्रशांत के कमरे में दस्तक दी, लेकिन उसका भी कमरा बंद था। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रशांत के कमरे का दरवाजा तोड़ा,

 जहां उसका भी शव फांसी पर लटका मिला।प्रशांत के मामा पवन ने बताया कि दोनों के बीच बहुत प्यार था। दोनों कभी भी झगड़ा नहीं करते थे, लेकिन पति पत्नी के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इस पर उन्होंने बताया, प्रशांत और कीर्ति सुबह देर से सोकर उठते थे। इसी बात को लेकर मेरी बहन थोड़ा नाराज होती थी, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा नहीं होता था।
कीर्ति के पिता दिनेश तिवारी के मुताबिक, मेरी बेटी प्रशांत के साथ बहुत खुश थी। अभी दो दिन पहले ही मैं बेटी के घर आया था

, तब दोनों बहुत ही खुश थे। कीर्ति के भाई की शादी तय हुई थी तो इसी बात को लेकर प्रशांत ने कल लड्डू भी बांटे थे। लेकिन पता नहीं ऐसा दोनों के बीच क्या हुआ जो इतना बड़ा कदम उठा लिया उन्होंने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि पहले प्रशांत ने सुसाइड किया क्योंकि उसके कमरे का गेट अन्दर से बंद था। इसके बाद कीर्ति ने आत्महत्या कर ली, लेकिन दोनों के बीच क्या बात हुई इसका राज दामाद और बेटी के साथ ही दफन हो गया।

Comments