
मित्रो इस दुनिया में अजीबो गरीब घटनाये होती ही रहती है हम अक्सर देखते है कि ऐसी कई घटनाये होती है जो कि नही होना चाहिये, अगर हम बात करें लड़कियों की तो आज के समय में आये दिन कोई न कोई घटना इनके संबंध में आती ही रहती है
आज भी कुछ ऐसी घटना सामने आ रही है जो कि हैरान कर देने वाली है। दरअसल यह घटना यूपी के कानपुर की है, इस कड़ाके की ठंड में शनिवार देर रात अचनाक नाले के अंदर से लड़की की चीखनें की आवाजें आने लगी। इसके पश्चात लोगों ने लड़की को बाहर निकाला। बाहर निकलते ही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आपकी जानकारी के लिये बता दे कि जरौली इलाके में देर रात कुछ राहगीरों को लड़के की चीखें सुनाई पड़ी। जब लोगों ने नाले के पास जाकर देखा तो उसके अंदर एक लड़की गिरी हुई थी और वो लगातार मदद की गुहार लगा रही थी। इसके बाद लोगों ने उस लड़की को करीब 10 फीट गहरे नाले से निकाला। लड़की को चोट तो नहीं आई थी,

पर वो पूरी तरह से भीग गई थी और उसके शरीर पर कीचड़ लगा हुआ था।हैरानी की बात तब हुई जब लोगों ने उसकी मदद करनी चाही तो उसने ड्रामा करना शुरू कर दिया। कभी चीख रही थी तो कभी रो रही थी। जब लोगों ने गौर किया तो पता चला कि उसने काफी ज्यादा शराब पी रखी है। वो ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। एक बार खड़ी भी हुई तो सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसे चोट भी लगी। पूछे जाने पर लड़की ने बताया कि वो शुक्लागंज की रहने वाली है और अपने दोस्तों के साथ पार्टी में गई हुई थी। आगे लड़की ने बताया कि वो पार्टी के बाद यहां कैसे पहुंची और नाले में कैसे गिरी,
उसे इस बात की कोई जानकारी दी। वहां मौजूद लोगों ने लड़की का मोबाइल लेकर उसके पिता को फोन किया और मामले की जानकारी दी। तब लड़की के पिता ने बताया कि मेरे बेटी बाजार जाने के लिए घर से निकली थी,लेकिन बर्रा कैसे पहुंची गई, इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि लड़की की 5 साल पहले दिल्ली में शादी हुई थी।

लेकिन 3 साल पहले उसका तलाक भी हो गया। इसके बाद से वो अपने मायके में ही रहती है। वहीं, थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा के मुताबिक,नाले में एक लड़की गिरी थी। उसको निकलवाकर मेडिकल के लिए भेजा गया था। इसके बाद उसे परिजनों के पास भेज दिया जाएगा। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।
Comments
Post a Comment