जेल में बना था इस एक्ट्रेस का MMS, पसंद का खाना लाकर खिलाता था पुलिसवाला जानिए कौन है ये एक्ट्रेस

वो जेल में थी फिर भी उसका MMS बन गया इतना ही नहीं वो MMS वायरल भी कर दिया गया।टीवी पर ‘सरस्वतीचंद्र’ (2013-14) और ‘बंधन’ (2015) जैसे शोज में काम कर चुकीं मोनिका बेदी 42 साल की हो गई हैं।

 18 जनवरी 1975 को छब्बेवाल,होशियारपुर (पंजाब) में जन्मी मोनिका को उनके करियर से ज्यादा लोग कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ के लिए जानते हैं। फर्जी पासपोर्ट मामले में मोनिका भोपाल की ISO जेल में रही हैं। यहां उनके बाथरूम में CCTV कैमरा लगाने की बात भी सामने आई थी। 2005 में मोनिका को जब भोपाल जेल में लाया गया तो एमपी पुलिस के कई अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी उनकी सेल के पास लगवा ली थी।  इतना ही नहीं, कहा जाता है कि हर दिन एक पुलिस अधिकारी मोनिका के लिए भोपाल की एक थ्री स्टार होटल से उनकी पसंद का खाना लाता था और साथ में डिनर करता था।2005-06 के दौरान भोपाल की सेंट्रल जेल के जेलर रहे पुरुषोत्तम सोमकुंवर पर कांग्रेस ने मोनिका बेदी के बाथरूम में कैमरे लगाने 

और उनका अश्लील एमएमएस बनाने के आरोप लगाए थे। बता दें कि बाद में सोमकुंवर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सस्पेंड किया गया था।अबु सलेम को 2001 के फर्जी पासपोर्ट मामले में भी दोषी ठहराया गया था।  सितंबर 2002 में नकली दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल जाते वक्त सलेम के साथ मोनिका को भी गिरफ्तार किया गया था।  मोनिका पर नकली पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा था। 2006 में उन्हें फर्जी पासपोर्ट मामले में दोषी पाया गया और जेल की सजा सुनाई गई। नवंबर 2010 में वे जेल से बाहर आईं।

Comments