FB पर आई एक फ्रेंड रिक्वेस्ट ने ऐसे बदल दी भाई-बहन की जिंदगी, कहानी सुन आंसू रोक नहीं पायेंगे


आज की बदलती दुनिया में लोग फोन और इंटरनेट पर पूरी तरह निर्भर हो गये हैं। इन चीजों की वजह से छोटे-छोटे बच्चे कितने आगे निकल गये हैं वो आप देख ही रहे हैं माता-पिता को डर लगा रहता है कि सोशल मीडिया से उनके बच्चे गलत राह 

पर न चले जाये। कभी-कभी सोशल मीडिया लड़कियों के लिए मौत तक बन गई है लेकिन आज हम आपको सोशल मीडिया का ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे हैं कि आप उम्मीद भी नहीं करेंगे जी हां…देखिये कैसे फेसबुक की फ्रेंड रिक्येस्ट से बिछड़े भाई-बहन को मिला दिया। पूरी कहानी सुनकर आंखों से आंसू आ जायेंगे। एक तरह माता पिता सोशल मीडिया से बच्चों की दूरी बनाये रखते है वहीं इसी की वजह से ऐसा चमत्कार हुआ आज ये खबर सुनकर हर माता पिता की खुशी दोगुनी हो गई है। दरअसल असम के धुबरी जिले में एक हंसते खेलते परिवार की मोमिना नाम की लड़की उसका भाई और मां एक साथ रहते थे। पिता की मौत के बाद पत्नी पर दोनों बच्चों का बोझ आ गया। पत्नी जंगल में लकड़ी बीनकर दोनों बच्चों का पेट भरती थी। जब एक दिन मां की बीमार पड़ गई 

तो लड़की लकड़ियां बिनकर लाने लगी लड़की बड़ी हो गई और अकेले जंगल जाते देख लोगों की गंदी नजरें उस पर पड़ने लगी। एक दिन अचानक लड़की गायब हो गई, लाचार मां ने बेटी को हर जगह तलाशा, पुलिस में शिकायत भी की लेकिन किसी ने नहीं सुना। घटना को 1 महीना बीत चुका था मां और लड़के ने मिलने की आस छोड़ दी थी। लड़की के जाने के बाद लड़का घर की जिम्मेदारी उठाने लगा। 25 साल बाद लड़के की शादी हो गई और उसके बच्चे भी हो गये थे एक दिन जब लड़के को एक फेसबुक पर फ्रेंड रिक्योस्ट आई जो उसकी गायब बहन के बेटे की थी। जब बेटे के फोन में गायब बहन ने अपने भाई की तस्वीर देखी तो उसकी आंखें आंसू से भर गई और गायब बहन ने भाई से बात करना शुरू कर दिया। इस बीच गायब बहन ने फोन पर अपने भाई को बताया

 कि जंगल में लड़की बिनते ही उसका अपहरण हो गया था और मानव तस्करी करने वालों ने उसे बेच दिया था जिसे पाकिस्तान के एक आदमी ने खरीदा था उस पाकिस्तानी शख्स को मोमिना से प्यार हो गया और सच में उससे शादी कर ली जिससे उसके 3 बच्चे हुए ये कहानी शायद आपको सपनों जैसी लगी हो लेकिन ये वाकई में सच्ची घटना है जिसे सुनकर हर किसी की आंखे नम हो गई है इस घटना से यहीं पता चला है कि अगर सोशल मीडिया नहीं होती तो शायद आज 25 साल बाद भी ये भाई-बहन मिल नहीं पाते, भले ही आज ये लोग दूर से ही आज एक दूसरे देख रहे हैं लेकिन ईश्वर की दुआ से दोनों भाई-बहन मिल तो गये।

Comments

Post a Comment