लड़कियों के सोने के तरीके से जानिये उनके बारे में बहुत कुछ, जानिये खास बातें


लड़के और लड़कियों के सोने के तरीकों को लेकर बहुत सारी बातें कहीं जाती हैं. कुछ स्वास्थ्य से सम्बंधित होती हैं तो कुछ ज्योतिष से. मनोवैज्ञानिक भी सोने के तरीकों को लेकर स्वभाव, पसंद और नापसंद से जुड़ी बातें बताते रहते हैं.

 लड़कियों के सोने के तरीकों से लड़कियों की पसंद और स्वभाव के बारे में आप भी जान सकते हैं-

1. सीधा तनकर सोने वाली लड़कियां

बेड पर बिल्कुल सीधा तनकर सोने वाली लड़कियों को अपने जीवन में संतुलन से अत्यधिक प्रेम होता है. इस तरह की लड़कियां अपने जीवन में बहुत बड़े-बड़े सपने संजोती हैं. ऐसी लड़कियां अपने जीवन में बहुत जल्द बहुत कुछ प्राप्त करना चाहती हैं और इन्हें रिश्ते में अपने साथी पर डामिनेंट करने का बहुत शौक होता है.

2. पेट के बल सोने वाली लड़कियां

पेट के बल उल्टा सोने वाली लड़कियां काफी डिमांडिंग होती हैं और साथ ही ये लापरवाह भी मानी जाती हैं. मनोविज्ञान कहता है कि ऐसी लड़कियां किसी भी समस्या के आने पर बहुत जल्द ही घबरा जाती हैं.

3. बाईं ओर करवट लेकर सोने वाली लड़कियां

यह स्वास्थ्य के नजरिये से सबसे अच्छा होता है. इससे लड़कियों को अच्छी नींद आती है. ऐसे सोने वाली लड़कियां किसी से भी बात करने में बहुत कुशल मानी जाती हैं और इन्हें नेत़त्व करने वाले लड़के अक्सर पसंद आते हैं.

4. तकिये पर हाथ रखकर सोने वाली लड़कियां


तकिये पर हाथ रखकर सोने वाली लड़कियां स्वभाव से गंभीर होती हैं और यह किसी से भी बहुत आसानी से विश्वास कर लेती हैं जिसका खामियाजा उन्हें अक्सर धोखा खाकर भुगतना पड़ता है.

Comments